Singrauli News : बाइक और मार्शल की टक्कर में दो घायल, उपचार जारी

Singrauli News : जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत खोभा पेट्रोल पंप के पास बाइक और मार्शल की भीड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार एक युवक व महिला को गंभीर चोटे आई। जहां उपचार के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवसर में भर्ती कराया गया।

 मिली जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक एमपी 66 एमजी 0875 में सवार होकर श्यामकली विश्वकर्मा पति सुखलाल वश्विकर्मा उम्र 58 वर्ष निवासी खोभा व रविकोल पिता रामभजन कोल उम्र 25 वर्ष निवासी जोवगढ़-देवसर की ओर आ रहे थे। जैसे ही पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से आ रही मार्शल यूपी 63 जे 9962 में टक्कर मार दिया। इस घटना में रविकोल का पैर टूट गया। वही महिला घायल हो गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।

Leave a Comment

Notifications Powered By Aplu