Singrauli News : जिले में खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध 1 से 24 अप्रैल के बीच 21 वाहनों को जप्त कर कार्रवाई की गई। जहां कलेक्टर ने 13 प्रकरणों में 3 लाख 94 हजार रूपये से अधिक राशि अधिरोपित किया है।
जानकारी के अनुसार खनि अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी विद्याकान्त तिवारी एवं कपिल मुनि शुक्ला द्वारा पुलिस अमले के सहयोग से खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए जॉच के दौरान 1 से 24 अप्रैल तक कुल 21 वाहन, जिसमें 16 ट्रैक्टर ट्राली को खनिज रेत, 2 ट्रैक्टर ट्राली को खनिज गिट्टी, 1 ट्रैक्टर ट्राली को खनिज स्टोन डस्ट, 1 ट्रैक्टर ट्राली को खनिज कोयला एवं 1 हाईवा को खनिज रेत जप्त किया गया है।
उपरोक्त सभी प्रकरणों में खनिज विभाग द्वारा कुल अर्थदण्ड 10 लाख 39 हजार 80 रूपये प्रस्तावति किया जाकर निराकरण के लिए प्रकरण कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कुल 21 प्रकरणों में से 13 प्रकरणों में कलेक्टर ने अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण नियम 2022 के तहत कार्यवाही करते हुए 3 लाख 94 हजार 615 रूपये अधिरोपित किया गया है। खनिज विभाग द्वारा अधिरोपित राशि 3 लाख 94 हजार 615 रूपये वसूल कर शासकीय कोष में जमा कराया गया है। शेष प्रकरणों में कार्यवाही कलेक्टर के समक्ष प्रचलनशील है।
Singrauli News : सिंगरौली में हुए दो सड़क हादसे में प्रधान आरक्षक समेत चार लोग घायल