Singrauli News : जिले सरई थाना क्षेत्र के झुंडिवहा गांव के पास एक बस ने बाइक को जोरदार टक्कर बाइक मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में किया जा रहा है। घटना आज दिन बुधवार दोपहर 2 बजे की है। घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस के समझाइस के बाद मामला शांत हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार परिहार बस सर्विस क्रमांक एमपी 53 पी 0623 की बस सीधी से सरई आ रही थी। तभी अचानक चौराहे पर मोटरसाकिल चलाते हुये छत्रपाल सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी साजापानी आ रहा था। मोटरसाकिल में उसी के साथ रंजित बैगा उम्र 62 वर्ष निवासी घांघीटोल सवार था कि आज दोपहर करीब 1:30 बजे झ्ंाुडिवहा टोला स्कूल के सामने तिराहा पर बस से बाईक सवार टकरा गया। जहां मोटरसाकिल बस के आगे फंस गई और घसिटते हुये चली गई और बाईक में सवार रंजित सिंह फंस गया। जहां उसकी मौत हो गई। जबकि छत्रपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद घायल को स्थानीय लोगों के द्वारा उपचार के लिए सरई रवाना किया गया और गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सरई पुलिस स्थल पहुंच मामले को शांत कराते हुये बस को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में सरई थाना प्रभारी जितेंद्र भदौरिया ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही तत्काल मौके पर पहुंच पुलिस वाहन से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों में गुस्सा था। 15 लाख रूपये की मांग की जा रही थी। अंतत: पुलिस, प्रशाासन व सरपंच के सहयोग से 5 लाख 65 हजार रूपये एकत्रित कर मृतक पत्नी को रकम दी गई। तब मामला शांत हुआ।
मित्र के साथ गांव लौट रहा था मृतक
घटना सरई और बरका गांव के बीच हुई। मृतक रंजीत बैगा साजापानी गांव निवासी अपने मित्र छत्रपाल सिंह के साथ बाजार से गांव लौट रहे थे। बाइक चला रहे उनके मित्र को गंभीर चोटें आईं। उन्हें सरई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्र मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। करीब आधा घंटे के समझाइस के बाद लोग सड़क से उठे तब कहीं जाकर यातायात बहाल हुआ।
सड़क में चारपाई रखकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
गोनर्रा में जायसवाल बस चालक की लापरवाही से सड़क हादसा हुआ। जहां बाईक सवार दो व्यक्ति घायल हो गये। जानकारी के अनुसार जायसवाल बस सर्विस क्रमांक एमपी 66 पी 0354 चितरंगी से मोरवा तरफ आ रही थी कि आज बुधवार को करीब 11 बजे दिन बाईक क्रमांक एमपी 66 जेडबी 9328 में सवार पुष्पेन्द्र सिंह पिता राय सिंह निवासी पोड़ी तृतीय एवं देवमूरत सिंह पिता शिवमंगल सिंह निवासी अजगुढ़ को कोनर्रा में टक्कर मार दिया। जहां दोनों बाईक सवार युवक घायल हो गये। इस हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों ने चितरंगी, मोरवा मार्ग के गोनर्रा में सड़क जाम कर दिया। जिसके कारण आवागमन पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया। मौके से बरगवां पुलिस पहुंच घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर बैढ़न के लिए रवाना किया। वही घायलों के परिजन आर्थिक सहायता राशि एवं बाईक बनवाने की मांग पर अड़े हुये थे। पुलिस ने किसी तरह मामले को सुलझाया है। इधर विरोध का आलम इस तरह था कि गुस्साए लोगों ने सड़क पर चारपाई बिछा कर विरोध कर रहे थे।
Singrauli News : गेहूं खरीदी की स्लॉट बुकिंग की तिथि बढ़ी, अब किसान 30 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन