Singrauli News : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुये आंतकी हमले से पूरा देश गुस्से में है। आंतकवादियों के कायराना हरकत व साजिशकर्ता पाकिस्तान को लेकर सिंगरौली में भी जमकर विरोध हो रहा है। आज सर्व समाज एवं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर में कैंडल मार्च कर विराध जताते हुये पाक आतंकवादियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।
सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने पहलगाम में हुये भीषण आंतकी हमले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा है कि भारत संप्रभुत्वा वाला देश है। जहां हिन्दू-मुस्लिम, सिख-ईसाई सभी एक समान हैं। लेकिन पहलगाम में आंतकवादियों ने जिस तरह से धर्म देखकर पर्यटको को गोली मारे हैं। यह कायराना हरकत है। उन्होंने आगे कहा कि आंतकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान की अब खैर नही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नरेन्द्र मोदी के द्वारा जो निर्णय लिया गया है, वह स्वागत योग्य है। उन्होंने आगे कहा कि धारा 370 हटने से जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित हुई। जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिला और घाटी में विकास को गति मिली थी।
आतंकवादियों ने पर्यटको के जरिये कश्मीर व देश को अस्थिर करने की कोशिश की है। विधायक ने आगे कहा है कि पूरा देश एकजुटता के साथ इस अमानवीय कृत्य का बदला लेगा। पाकिस्तान के इशारे पर हुई इस हमले का अंजाम उसे भुगतना पड़ेगा। अब यह नया भारत है। निहत्थे पर्यटको पर जिस तरह से आतंकवादियों ने हमला किया है। उन्हें उसका मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। इस अवसर पर भारी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
Singrauli News : सिंगरौली में हुए दो सड़क हादसे में प्रधान आरक्षक समेत चार लोग घायल