Singrauli News :  छल-कपट कर पैसों को पाँच गुना करने वाली शातिर महिला को बरगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार

Singrauli News : सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र में एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। एक अज्ञात महिला, जिसने अपना नाम स्यादा खातून बताया उसने ग्राम चिनगी टोला के निवासी छोटे मोहम्मद सहित कई लोगों से कुल 1 लाख की ठगी की है। महिला ने खुद को मुस्लिम समाज की बताकर गरीबों की आर्थिक मदद करने का दावा किया और लोगों को ₹20,000 जमा करने पर सप्ताहभर में ₹1,00,000 वापस मिलने का झांसा दिया।

जब लोगों ने समय सीमा बीतने के बाद पैसे वापस मांगे, तो महिला ने बहाने बनाकर टालमटोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपिया स्यादा खातून को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से नगद रुपए बरामद किए गए। पुलिस अब अन्य खातों की जांच कर रही है और जल्द ही ठगी गई राशि की पूर्ण बरामदगी के लिए दावा कर रही है।

सराहनीय भूमिका

इस मामले में निरीक्षक राकेश साहू के नेतृत्व में उप निरी. आराधना तिवारी, उप निरी. रामजी त्रिपाठी, स.उ.नि. विशेषर साकेत, सउनि विजय पटेल, प्र.आर. नन्द किशोर बागरी, प्र.आर.. अनूप मिश्रा, आर. प्रतीक कुमार, आर. अरविन्द यादव, म.आर. कीर्ति कुशवाहा की सराहनीय भूमिका रही है।

Singrauli News: परीक्षाओं के दृष्टिगत कलेक्टर ने ध्वनि प्रदूषण के संबंध में जारी किया आदेश

Leave a Comment