CM Kisan Kalyan Yojana : सिंगरौली जिले के 1.41 लाख से अधिक किसानों के खाते में आई 28.31 करोड़ की राशि

CM Kisan Kalyan Yojana :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 85 लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की प्रथम किस्त के रूप में 1704.94 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजे।

यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को धार जिले के उमरबन में आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से मुख्यमंत्री ने जिले के 1 लाख 41 हजार 590 किसानों को 28 करोड़ 31 लाख 80 हजार रुपए की राशि भेजी है। इसी

कार्यक्रम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल योजना के 290 हितग्राहियों के खाते में राशि 6 करोड़ 58 लाख की राशि भेजकर कर लाभार्थियों को लाभान्वित किया है। इस समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राधा सिंह, सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल, कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला, एसडीएम सिंगरौली सृजन बर्मा, संयुक्त कलेक्टर संजीव पांडेय, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, तहसीलदार सविता यादव, जान्हवी शुक्ला, पार्षद सीमा जायसवाल, वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद दुबे सहित किसान भाई वीसी के माध्यम से समारोह में शामिल हुए।

Singrauli News : कलेक्टर की जनसुनवाई में 120 लोगों ने दिया अपना आवेदन

Leave a Comment