Singrauli News : सिंगरौली की बेटी प्रज्ञा ने रचा इतिहास, 10वीं में 500 में से 500 अंक लाकर किया सिंगरौली का नाम रोशन

Singrauli News : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) द्वारा कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस बार का परिणाम सिंगरौली जिले के लिए गौरवपूर्ण रहा। ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, निवास की छात्रा प्रज्ञा जायसवाल (Pragya Jaiswal) ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

प्रज्ञा की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय और जिले के लिए गर्व की बात है। उनकी इस सफलता की चर्चा अब हर तरफ हो रही है। सभी लोग उनकी मेहनत और लगन की तारीफ कर रहे हैं।

कौन है प्रज्ञा जयसवाल

प्रज्ञा जायसवाल एक साधारण परिवार से आती हैं, लेकिन उनके सपने बहुत बड़े हैं। उनके पिता श्री विनय कुमार जायसवाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उनकी माता श्रीमती शशिकला जायसवाल भी उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। घर का माहौल पढ़ाई के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहा है। माता-पिता दोनों ही शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, इसलिए प्रज्ञा को घर से ही अच्छी मार्गदर्शन मिला।

 IAS बनना चाहती हैं टॉपर प्रज्ञा

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रज्ञा ने बताता कि पढ़ाई में माता-पिता का हमेशा सहयोग मिला. उन्होंने कहा कि वह आगे चलकर UPSC की तैयारी कर IAS अधिकारी बनना चाहती हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों सहित अपने माता-पिता को दिया है.

Singrauli News : एनसीएल बीना में 12 अरब का ओबी टेंडर चेन्नई राधा इंजी. वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड को 18.95% बिलो में मिला

Leave a Comment