Singrauli News : झूठे प्रेम जाल में फंसाकर लगातार युवती को शादी का झांसा देकर 6 वर्षों तक उससे दुष्कर्म के मामले में मोरवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम चुरकी निवासी अनिल कुमार साकेत को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 16 मार्च को फरियादिया ने मोरवा पुलिस में तहरीर दर्ज कराई थी कि चुरकी निवासी अनिल कुमार साकेत ने उससे पहले प्रेम संबंध बनाया, फिर शादी का झूठा वादा कर लगातार उससे दुष्कर्म करते रहा। युवती को जब उसकी सच्चाई पता चली तो वह अपने परिजनों के साथ थाने आ पहुंची। इस मामले में महिला संबंधी अपराधों में गंभीर मोरवा निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश एवं एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे के मार्गदर्शन में टीम गठित कर दुराचारी आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनिल कुमार साकेत पिता गोरेलाल साकेत उम्र 29 वर्ष निवासी चुरकी थाना मोरवा को अप0 क0 – 168/25 धारा 64 (2) (m). 87 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में उनि एन०पी० तिवारी, राजकुमार त्रिपाठी, प्र0आर0 अर्जुन सिंह, अजीत सिंह महिला प्र0आर0 रामकली पनिका एवं महिला आर० गायत्री उइके की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।
Singrauli News : सिंगरौली मजदूर विस्थापित संघ ने NCL सीएमडी के नाम दिया पत्र