Singrauli News : सिंगरौली परिक्षेत्र में एक बार फिर ठंड ने दी दस्तक! पारा 4.8 डिसे लुढ़का  

Singrauli News :  सिंगरौली परिक्षेत्र में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। गुरुवार और शुक्रवार को यहां तेज़ सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार-शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 48 घंटों में सबसे कम है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि अगले 3-4 दिन तक ठंड का यह सिलसिला जारी रहेगा, उसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।

बता दे की ठंड में इजाफे के क्रम की शुरुआत परिक्षेत्र में गुरुवार को दिनभर बही सर्द हवाओं के साथ हुई। ये क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। मौसम के इस बदले मिजाज का असर तापमान पर भी हुआ। स्थिति ये रही कि गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और दिन का 26.9 डिसे दर्ज किया गया। इससे पूर्व गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिसे व अधिकतम 26.2 डिसे दर्ज किया गया।

विशेषज्ञों ने बताई वजह

 मौसम केन्द्र भोपाल के निदेशक, वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया है कि सिंगरौली व आसपास के क्षेत्र में 3-4 दिन ठंड के इसी प्रकार से असरदार रहने का पूर्वानुमान है। फिलहाल इस अवधि दौरान वर्षा की स्थिति नहीं दिख रही है, लेकिन 3-4 दिन के बाद फिर से तापमान में इजाफा शुरू होने के आसार हैं।

Singrauli News :  छल-कपट कर पैसों को पाँच गुना करने वाली शातिर महिला को बरगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Comment