Singrauli News : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत खम्हारिया में चौपाल आयोजित कर संरक्षण के लिए किया गया प्रेरित

Singrauli News : जल गंगा संवर्धन अभियान अपने कल के लिए आज से जल संरक्षण करने का एक अभिनव प्रयास है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा पूरे प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून के बीच जल गंगा संवर्धन अभियान चलाकर जल संचयन सरचनओं जिन में ताबाल, बाबड़ियो, नदियो की साफ सफाई कर उनको नया स्वरूप दिया जा रहा है वही नवीन जल संचयन संरचनाओं का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसके साथ आम लोगो को रूफ वाटर हर्वेस्टिंग, हैन्डो पम्पो के समीप सोकपिट आदि का निर्माण कराने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है। सिंगरौली जिलें में कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के नेतृत्व में जल गंगा सर्वधन अभियान चालाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत खम्‍हरिया अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम के वरिष्‍ठ जन, सरपंच, सचिव, अन्‍य समितियों के सदस्‍य एवं ग्रामीणजन उपस्थित हुए। चौपाल के दौरान सर्वप्रथम उपस्थित जन को जल शपथ दिलाई गई। साथ ही जल संरक्षण एवं जल के महत्‍व को बताया गया। ग्राम पंचायत अंतर्गत जल संरक्षण हेतु बोरी बंधान, खेत तालाब निर्माण, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, कूप में सोक पिट रिचार्ज निर्माण आदि के बारे में चर्चा करते हुए अधिक से अधिक जल संरक्षण गतिविधियों हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही जल संरक्षण के लिए बरियान टोला नाला में बोरी बंधान हर्षोल्‍लास के साथ किया गया।

Singrauli News : डिप्टी कलेक्टरों के संयुक्त दल ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर का किया निरीक्षण

Leave a Comment