Singrauli News : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलश यात्रा निकालकर किया गया शिव मंदिर तालाब में भूमि पूजन

Singrauli News :  जल है तो कल की अवधारणा को जन जन तक पहुंचानें के लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चालाया जा रहा है। अभियान के दौरान जल संरचनाओं के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार का कार्य करने के साथ ही नवीन जल संरचनाओं का निर्माण भी कराया जा रहा है।

सिंगरौली मे कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के नेतृत्व में जल गंगा सवर्धन अभियान चलाकर जिले के आम जन मानस को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत कुचवाही में जन जागरुकता रैली,शपथ,गोष्टी आयोजन कर आम जन मानस को जल के महत्व के बारे में अवगत कराया गया। उक्त कार्यक्रम चौपाल गोष्ठी के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच,रोजगार सहायक,सेक्टर निवास-नवांकुर संस्था राजा भैया बहुउद्देशीय विकास समिति निगरी कार्यक्रम समन्वयक शिवप्रसाद साहू,वार्ड पंच बच्चें व बच्चियां सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Singrauli News : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निर्धारित किए गए लक्ष्य के अनुरूप नोडल अधिकारी प्रगति लाना सुनिश्चित करेः-कलेक्टर

Leave a Comment