Singrauli News: कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशों के परिपालन में आज डीपीओ जीतेन्द्र गुप्ता एवं सीएमएचओ डॉ. पुष्पराज सिंह द्वारा वार्ड क्रमांक 41 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, एएनसी टीकाकरण तथा बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण की विस्तृत समीक्षा की।
सीएमएचओ ने मौके पर मौजूद एएनएम और सीएचओ को निर्देशित किया कि क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं की एएनसी एवं एचबी जांच नियमित रूप से सुनिश्चित की जाए। इस दौरान केंद्र पर उपस्थित एक गर्भवती महिला को बेहतर चिकित्सकीय परामर्श के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय रेफर कर वहां जांच कराने के निर्देशित किया।
इसके अतिरिक्त दोनों विभागों के पोर्टल पर दर्ज गर्भवती महिलाओं के आंकड़ों में पारदर्शिता और समानता बनाए रखने के लिए रिकॉर्ड के मिलान पर विशेष जोर दिया गया, ताकि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
ये भी पढ़े-
Singrauli News: अवैध कारोबार पर मंडी प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Singrauli News: नगर गौरव दिवस को लेकर तैयारियाँ तेज,गठित हुई टीम