Singrauli News: पुलिस अधीक्षक ने किया जनरल परेड एवं पुलिस लाइन का निरीक्षण, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवान हुए सम्मानित

Singrauli News: पुलिस अधीक्षक शियाज़ के.एम. ने गुरुवार को पुलिस लाइन पचौर में आयोजित साप्ताहिक जनरल परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवानों के अनुशासन, वेशभूषा, टर्नआउट एवं परेड की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।

परेड उपरांत पुलिस अधीक्षक ने शासकीय वाहनों का निरीक्षण कर उनके रखरखाव, तकनीकी स्थिति एवं रन डायरी की समीक्षा की तथा सभी संसाधनों को सदैव परिचालन योग्य बनाए रखने के निर्देश दिए। आर्डरली रूम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए गए।

इसके बाद पुलिस लाइन की प्रधान लेखा, शस्त्रागार, स्टोर एवं वाहन शाखा का निरीक्षण कर अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश प्रजापति, एसडीओपी चितरंगी राहुल सैयाम, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी अजाक राजेन्द्र पाठक, थाना प्रभारी मोरवा डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक संदीप नामदेव, अरुण सिंह एवं सूबेदार आशीष तिवारी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन तथा जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Singrauli News: लंबे संघर्ष के बाद मिली माइलेज भत्ते की बढ़ी धनराशि में आयकर की छूट

Leave a Comment