सिंगरौली: बंधौरा स्थित महान एनर्जेन लिमिटेड के आसपास के करीब 15 ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन की सामाजिक पहल से बदलाव की तस्वीर दिखाई दे रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, खेल और अधोसंरचना के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है।
शिक्षा के क्षेत्र में ‘उत्थान’ और ‘आईटी ऑन व्हील्स’ पहल के जरिए विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक और डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरस्वती शिशु मंदिर नागवा के एक विद्यार्थी ने इस वर्ष कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
आजीविका संवर्धन के तहत पिछले दो-तीन वर्षों में 300 से अधिक किसानों व पशुपालकों की आय में 30 से 40 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। पूंकैसर किसान उत्पादक संगठन से करीब 500 किसान जुड़े हैं। मल्टीलेयर व शेडनेट फार्मिंग, उन्नत बीज और मशरूम उत्पादन जैसी पहल किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़ रही हैं। खनुआ हायर सेकेंडरी स्कूल में संचालित स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने पिछले वर्ष दो राष्ट्रीय और सात राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। फाउंडेशन का उद्देश्य ग्रामीणों को आत्मनिर्भर और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।