बताया जा रहा है कि यह विवाह Kerala में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। शादी के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने साफ कहा कि उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला है। उनका कहना था कि लोग बिना सच्चाई जाने इस रिश्ते को गलत नाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह आज भी अपने धर्म का पालन करती हैं और फरमान भी अपने धर्म का सम्मान करते हैं।
मोनालिसा ने यह भी बताया कि इस शादी के पीछे उनका खुद का फैसला था। उनके अनुसार परिवार वाले उनकी शादी रिश्तेदारी में तय करना चाहते थे, लेकिन वह उस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थीं। इसी वजह से उन्होंने अपने जीवन का फैसला खुद लेने का निर्णय किया और फरमान के साथ शादी कर ली।
वहीं फरमान ने भी इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कलाकारों के लिए इंसानियत और सम्मान सबसे बड़ा धर्म होता है। उन्होंने कहा कि मोनालिसा की खुशी के लिए उन्होंने हिंदू परंपरा से शादी करने में कोई संकोच नहीं किया।
हालांकि इस शादी पर फिल्म निर्देशक Sanoj Mishra ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसे ‘लव जिहाद’ करार दिया और दावा किया कि मोनालिसा को गुमराह किया गया है।
फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर बहस का विषय बना हुआ है। जहां एक तरफ कुछ लोग इस रिश्ते का समर्थन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं। मोनालिसा का कहना है कि समय के साथ सच्चाई खुद सामने आ जाएगी।
ये भी पढ़े-