Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और संभावित कालाबाजारी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। प्रशासन के निर्देश पर जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों की जांच कर बुकिंग, डिलीवरी और स्टॉक की स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले में जिला कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों, खाद्य आपूर्ति विभाग और राजस्व अमले की संयुक्त टीम द्वारा जिले की कई गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया। जिससे घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी न हो। जांच के दौरान अधिकारियों ने एजेंसियों में प्रतिदिन होने वाली गैस बुकिंग और उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाली डिलीवरी का रिकॉर्ड खंगाला। इसके साथ ही गोदामों में उपलब्ध एलपीजी सिलेंडरों के स्टॉक की भी जानकारी ली गई।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से गैस की बुकिंग और डिलेवरी लेने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई है। जिसके चलते commercial gas की डिलेवरी पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। एजेंसी संचालकों को हिदायत दी गई है कि घरेलू उपभोक्ताओं को जरुरत के अनुसार LPG cylinder उपलब्ध कराएं।
ये भी पढ़े-