Singrauli Garhwa News: 15 दिन बाद भी लापता युवक का नहीं लगा सुराग, परिजन परेशान

Singrauli Garhwa News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत लमसरई गांव निवासी एक युवक पिछले 15 दिनों से लापता है। युवक के अचानक गायब हो जाने के बाद से परिजन काफी परेशान हैं और लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

मिले जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र के लमसरई गांव निवासी युवक अतुल कुमार मिश्रा (35 वर्ष) 15 दिनों से लापता है। 15 दिन बीत जाने के बाद भी युवक के बारे में कोई सुराग न मिलने से परिजन परेशान है। बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को युवक अपने घर से दूर पाही वाले घर में सोने के लिए गया था, उसके बाद से उसका कहीं पता नहीं चला।

परिजनों ने काफी तलाश की, जब नहीं मिला तो गुमशुदगी की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया, लेकिन आज तक पुलिस युवक का पता नहीं लगा पाई है। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी और बच्चे भोपाल में रहते हैं। युवक के बारे में कोई सुराग न मिलने से परिजनों और गांव के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: गैस एजेंसियों की जांच कर बुकिंग व डिलेवरी की ली गई जानकारी

Leave a Comment