Singrauli Pawan Murder Case: पवन शाह हत्याकांड में नया खुलासा, तोड़फोड़ और आगजनी के पीछे साजिशकर्ताओं पर पुलिस की नजर

Singrauli Pawan Murder Case: मोरवा थाना क्षेत्र के साईनगर निवासी पवन शाह हत्या के बाद हुये बवाल तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल साजिशकर्ता पुलिस के राडार पर हैं। पुलिस इन्हें चिन्हित करने में भी लगी हुई है। हालांकि अब उक्त घटना के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
दरअसल साईनगर निवासी पवन शाह उम्र 15 वर्ष की 9 मार्च की रात करीब 10:30 बजे एक सुनसान मुआवजे के मकान पिपड़खड़ गांव ले जाकर तीन आरोपियों ने निर्मम तरीके से हत्या कर दिये थे। घटना के तीसरे दिन पुलिस शव को बरामद करते हुये आरोपियों को हिरासत लेने में कामयाब रही। इस बीच कानून व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए कई साजिशकर्ता सफल भी रहे।
सूत्र बताते हैं कि मृतक के परिजनों एवं उनके साथियों को उकसाने, भड़काने एवं हवा देने में कुछ कथित दलालों के नाम सामने आ रहे हैं। जिन्होंने एक सोची-समझी रणनीति के तहत मोरवा पुलिस के साथ-साथ टीआई को बदनाम करने के लिए कुचक्र चाल चला था। हालांकि पुलिस ने धैर्य एवं साहस का परिचय देते हुये अपना सब्र नही खोया। जबकि साजिश कर्ताओं की मंशा थी कि पुलिस लाठी भाजे। परंतु पुलिस ने उनकी मंशा पर पानी फेर दिया है। इधर सूत्र बता रहे हैं कि तोड़फोड़, आगजनी एवं पुलिस पर हमला करने वालों को चिन्हित कर रही है।
फोटो-वीडियों एवं सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाल रही है। साथ ही इस आगजनी व तोड़फोड़ के पीछे साजिश कर्ता कौन है, पुलिस के राडार पर आ गये हैं। यहां के कई प्रबुद्धजनों का कहना है कि ऐसे साजिश कर्ताओं को बेनकाब करने का आवश्यकता है। अन्यथा इसी तरह साजिश कर जिले को बदनाम कराकर अपनी रोटी सेकते रहेंगे। मोरवा के कई प्रबुद्धजनों ने पुलिस महानिरीक्षक रीवा एवं एसपी का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।

Leave a Comment