Honda SP 125: अगर आप ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो शानदार लुक, दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन माइलेज के साथ आए, तो Honda SP 125 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। भारतीय बाजार में यह बाइक अपने स्टाइलिश डिजाइन, मजबूत इंजन और कम मेंटेनेंस के कारण काफी लोकप्रिय हो रही है। खासकर उन लोगों के लिए यह बाइक काफी अच्छी मानी जाती है जो रोजाना ऑफिस या शहर के अंदर लंबी दूरी तय करते हैं और साथ ही कम खर्च में बेहतर माइलेज चाहते हैं।
दमदार इंजन और शानदार माइलेज

परफॉर्मेंस की बात करें तो Honda SP 125 में 123.4cc का पावरफुल इंजन दिया गया है। यह इंजन लगभग 10.87 PS की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन की खासियत यह है कि यह स्मूद परफॉर्मेंस देने के साथ-साथ बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी भी प्रदान करता है।
माइलेज के मामले में भी यह बाइक काफी शानदार मानी जाती है। कंपनी के अनुसार यह बाइक लगभग 65 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। यही कारण है कि यह बाइक रोजाना इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए काफी किफायती साबित होती है।
मॉडर्न डिजाइन और डिजिटल फीचर्स
डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो Honda SP 125 को काफी मॉडर्न और स्पोर्टी लुक दिया गया है। इसमें LED हेडलाइट और DRL (डे टाइम रनिंग लाइट) दी गई है, जिससे बाइक का फ्रंट लुक काफी आकर्षक दिखाई देता है।
इसके साथ ही बाइक में 4.2 इंच का TFT डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इस फीचर की मदद से आप अपने स्मार्टफोन को बाइक से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके जरिए कॉल, SMS और अन्य नोटिफिकेशन की जानकारी स्क्रीन पर देखी जा सकती है।
इसके अलावा बाइक में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जिससे आप अपने मोबाइल या अन्य गैजेट को आसानी से चार्ज कर सकते हैं। यह फीचर लंबी यात्रा के दौरान काफी उपयोगी साबित होता है।
कीमत
वही अगर Honda SP 125 बाइक के कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में Honda SP 125 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 92,000 रुपए से शुरू होती है। इस कीमत में इतनी शानदार माइलेज और फीचर्स के साथ यह बाइक अपने सेगमेंट में काफी किफायती विकल्प बन जाती है।
ये भी पढ़े-
स्कूटर हो तो ऐसा! सिंगल चार्ज पर 195 किमी की रेंज, दमदार लुक के साथ आता है Ola S1 Pro