Waidhan Bharat Gas Agency: ईरान-ईजराइल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर घरेलू गैस की किल्लत की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। जिला मुख्यालय बैढ़न में आज दिन रविवार की दोपहर समय 1 बजे भारत गैस एजेंसी के सामने उपभोक्ताओं की लम्बी लाइनें लगी हुई दिखाई दी। जबकि जिला प्रशासन का दावा है कि स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है।
दरअसल जब से ईजराइल-अमेरिका मिलकर ईरान के साथ युद्ध कर रहे हैं, तब से घरेलू गैस की किल्लत हर जगह सुनाई दे रही है। जिले में प्रशासन का दावा है कि घरेलू गैस की पर्याप्त स्टॉक है। इसके बावजूद गैस एजेंसियों के यहां पर्ची कटवाने उपभोक्ताओं की लम्बी कतारें लग रही हैं। आज दिन रविवार की दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित भारत गैस एजेंसी दुकान के सामने उपभोक्ताओं की गैस पर्ची कटवाने के लिए लम्बी लाइनें लगी हुई थी। इस नजारे को देख लोगबाग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे और बताया कि समय पर गैस नही मिल रही है।