Adani Power Plant: माड़ा थाना क्षेत्र के महान परियोजना ने बीते दिन शनिवार को अफवाहों को लेकर हुई आगजनी, तोड़फोड़ एवं मारपीट के मामले में पुलिस अराजक तत्वों को चिन्हित करने में लगी हुई है। वहीं घटना के दूसरे दिन भी पावर प्लांट परिसर के अंदर-बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। तैनात पुलिस कर्मियों की संख्या करीब एक सैकड़ा से ऊपर है। पुलिस हर गतिविधियों पर नजर रखी हुई है।
दरअसल बीते दिन शनिवार को पावर प्लांट के संविदा कंपनी में कार्यरत श्रमिक ललनराम चन्द्रवंशी उम्र 38 वर्ष निवासी झारखण्ड प्रांत का हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। किंतु किसी अराजक तत्वों ने इसपर अफवाह फैला दिया और नाराज श्रमिको ने महान परियोजना परिसर में तोड़फोड़ करते हुये आगजनी समेत सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट एवं पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी। जहां अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया था। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही SDM and SDOP समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच मोर्चा संभाल लिया।
भारी संख्या में पुलिस को देख आताताई भाग खड़े हुये। इस दौरान पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। दोपहर तक में स्थिति सामान्य होने लगी। वहीं परियोजना परिसर एवं पावर मेक कंपनी के दफ्तर के साथ-साथ वाहनों को तोड़फोड़ करने वाले आताताइयों को पुलिस चिन्हित कर रही है। घटना के दूसरे आज दिन रविवार को भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। यह पुलिस परियोजना के अंदर-बाहर नजर रखे हुये हैं। साथ ही इस घटना को अंजाम देने वाले अराजक तत्वों की भी पहचान फोटो-वीडियों से किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस का दावा है कि परियोजना परिसर के अंदर-बाहर की स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।
सीसीटीव्ही, वीडियों से शिनाख्त कर रही पुलिस
आताताई कथित श्रमिको के द्वारा परियोजना परिसर के पावर मेक कंपनी में तोड़फोड़ व आगजनी एवं मारपीट तथा वाहनों को क्षति पहुंचाई गई थी। एक अनुमान लगाया जा रहा है कि इस घटना में कंपनी को लाखों-करोड़ों रूपये का नुकसान हुआ है। जिसका आंकलन भी कंपनी कर्मचारियों से करा रही है। वहीं पुलिस भी सीसीटीव्ही फुटेज, वीडियों व फोटो के आधार पर आराजक तत्वों, जिनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है, उन्हें चिन्हित कर उनके नाम-पता का खोजबीन करा रही है। हालांकि इस मामले में अभी माड़ा पुलिस कुछ भी कहने की स्थिति में नही है। इतना जरूर कहा है कि किसी भी आरोपियों को बक्शा नही जाएगा। चाहे अफवाह फैलाने वाले हों या मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले क्यों न हो।
ये भी पढ़े-
Waidhan Bus Stand: बैढ़न बस स्टैंड में यात्रियों को नहीं मिल रहीं बुनियादी सुविधाएं