Singrauli Hospital & Research Centre News: सिंगरौली जिले के जियावन थाना अंतर्गत एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, आपको बता दें कि Singrauli Hospital & Research Centre की एम्बुलेंस जियावन के आगे मुख्य सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा अचानक हुआ, लेकिन राहत की बात यह रही कि एम्बुलेंस चालक इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एम्बुलेंस सामान्य गति से गुजर रही थी इसी दौरान जियावन से कुछ दूरी पर अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे एम्बुलेंस बीच सड़क पर ही अनियंत्रित होकर पलटने जैसी स्थिति में आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद शुरू की और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त एम्बुलेंस में कोई मरीज मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। अगर उस समय मरीज मौजूद होता, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार और सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुधार और सुरक्षा उपायों की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
ये भी पढ़े-
Kamdhenu Yojana 2026: सरकार किसानों को दे रही है 10 लाख रुपये, जल्द करें आवेदन