Singrauli जिले में यातायात व्यवस्था ठप्प, वैढ़न के मस्जिद चौराहे पर हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल

मध्य प्रदेश के Singrauli जिले में यातायात व्यवस्था ठप्प हो गई है इसका जिवंत उदाहरण आज सिंगरौली जिले के वैढ़न शहर के मस्जिद चौराहे के पास देखने को मिला। जहां एक बेगम दौड़ता हुआ हाईवे एक कड़ी कर को पीछे से टक्कर मार दिया गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी लेकिन जिस तरह से शहर के मुख्य सड़कों पर बेलगाम हाईवे दौड़ रहे हैं उसे एक बात तो साफ हो गई है जिले में यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की मुख्य सड़कों पर इन दिनों भारी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हाईवे पर चलने वाले ट्रक और अन्य बड़े वाहन शहर के भीतर तेज गति से दौड़ते हैं, जिससे आम लोगों की जान हमेशा खतरे में रहती है। इसके बावजूद यातायात विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है।

वही जिले के जिम्मेदार अधिकारी अपने एक वाले कमरे से बाहर निकलते ही नहीं है और जब निकलते हैं तो इनके नजर में सिर्फ आम आदमी पर रहती है।  आए दिन बड़ी गाड़ियों से सड़क दुर्घटनाएं देखने को मिल रही है सड़क के मुख्य सड़कों पर दोनों तरफ अतिक्रमण है और हैवी वाहन मनमाने तरीके और तेज गति से गाड़ियां चला रहे हैं जिससे आए दिन लोगों की दुर्घटनाएं हो रही है और उनकी मौतें हो रही है लेकिन यातायात विभाग इन बे-लगाम गाड़ियों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।

अगर समय रहते इस स्थिति पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो आने वाले दिनों में ऐसे हादसे और बढ़ सकते हैं। जरूरत है कि प्रशासन सख्त कदम उठाए, ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करवाए और शहर में भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करे। तभी सिंगरौली की सड़कों पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

ये भी पढ़े-

Singrauli Waidhan LPG Cylinder News: घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर की किल्लत एवं मूल्य वृद्धि को लेकर NSUI ने किया प्रदर्शन

Leave a Comment