Singrauli Waidhan News: चलते कैंपर वाहन का पहिया निकला, बाल बाल बचे लोग

Singrauli Waidhan News: सिंगरौली जिले के वैढ़न शहर में मंगलवार की रात कचनी-परसौना मार्ग में उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार से जा रहे कैंपर वाहन के आगे का एक पहिया निकल गया। वाहन से पहिया निकलकर तेजी से दूर तक गया, राहत की बात यह रही कि कोई चपेट में नहीं आया।

खाई में समाया कैम्पर 

बताया जा रहा है कि कैंपर वाहन मेंटिनेंस करवाकर वापस जा रहा था, उसी समय परसौना तिराहे के पहले पहिया अचानक निकल गया। चालक की मानें तो मैकेनिक द्वारा ठीक से पहिये के नट-बोल्ट को कसा नहीं गया था, जिसके चलते चक्का निकल गया।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: गनियारी के सरकारी भूमि में दूसरे दिन दो मकानों पर चला बुलडोजर

Leave a Comment