Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर आज निगाही में निकाली जाएगी कलश यात्रा

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर गुरुवार को निगाही परियोजना के मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा। यह कलश यात्रा प्रातः 10 बजे दनवा बाबा प्रांगण स्थित मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर से प्रारंभ होकर बरेजा पंप हाउस तक जाएगी। वहां से विधिवत जलाहरण के पश्चात यात्रा पुनः मंदिर प्रांगण में लौटेगी, जहां कलश स्थापना की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, मंदिर समिति के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस की व्यवस्था भी की गई है, जिससे अधिक से अधिक भक्त इस धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकें। मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक संख्या में उपस्थित होकर कलश यात्रा में भाग लें और नवरात्रि के इस पावन अवसर को सफल बनाएं।

श्रीदुर्गा माता मंदिर में आज 9 बजे से कलश यात्रा

निगाही परियोजना के श्रीदुर्गा माता मंदिर (वैष्णो देवी मंदिर) में 19 से 27 मार्च तक नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जाएगा। नवरात्रि के प्रथम दिवस प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर क्षेत्र में भ्रमण करेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुए विशेषकर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर शामिल होंगी और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बनेगा।

कलश यात्रा के उपरांत वरुण पूजन एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर समिति के अनुसार, कलश स्थापना प्रातः 11 बजे शुभ मुहूर्त में संपन्न होगी, जिसके साथ ही विधिवत रूप से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होगा। नवरात्रि के नौ दिनों तक मंदिर में मां भगवती का विशेष पूजन-अर्चन, हवन, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

Singrauli Spa Center News: सिंगरौली पुलिस ने स्पा सेंटरों को दी सख़्त चेतावनी, अवैध कार्यो पर होगी कार्यवाही

Leave a Comment