Singrauli Waidhan News: खाकी का अपमान! सिंगरौली में पुलिस टोपी पहनकर खलासी कर रहा युवक

Singrauli Waidhan News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने खाकी वर्दी के सम्मान पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोरवा से जिला मुख्यालय तक चलने वाली नगर बस सेवा (वाहन क्रमांक MP 66 P 1218) में एक युवक पुलिस की टोपी पहनकर खलासी का कार्य करता नजर आया।

बताया जा रहा है कि यह युवक बिना किसी अधिकार के पुलिस की पहचान से जुड़ी टोपी का इस्तेमाल कर रहा है, जो न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि पुलिस विभाग की गरिमा के साथ भी खिलवाड़ माना जा रहा है। बस में सफर कर रहे यात्रियों ने जब इस दृश्य को देखा, तो आश्चर्य और नाराजगी दोनों जाहिर की।

खाकी वर्दी देश में कानून, सुरक्षा और अनुशासन का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे में उसका दुरुपयोग या मजाक बनाना एक गंभीर विषय है, जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।

👉 सवाल यह है:-

क्या खाकी की गरिमा के साथ इस तरह का मजाक बर्दाश्त किया जाएगा, या फिर पुलिस इस मामले में सख्त कदम उठाएगी?

ये भी पढ़े-

NCL की निगाही परियोजना ने सीएसआर के तहत वार्ड क्रमांक 25 में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 135 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया लाभ

Singrauli News: विक्रेताओं ने 25 मार्च तक के लिए दिया मोहलत, समस्याएं हल नहीं हुईं तो राशन वितरण होगा बंद

Leave a Comment