Singrauli News: नगरीय क्षेत्र में सिंगरौली विधायक ने किया ‘जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ

Singrauli News: पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के पुनरुद्धार के संकल्प के साथ आज नगरीय क्षेत्र में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का विधिवत आगाज़ किया गया। विधायक श्री राम निवास शाह ,नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि अरविंद द्विवेदी, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस सहित उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने ढोटी तालाब की सफाई कर अभियान का आगाज किया । अभियान का मुख्य उद्देश्य नगरीय क्षेत्र में स्थित पारंपरिक जल स्रोतों जैसे—कुओं, बावड़ियों, तालाबों और नदियों की सफाई व गहरीकरण करने के साथ ही नवीन जल संरचनाओं का निर्माण करना है।

विधायक ने स्वयं श्रमदान कर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया विधायक ने कहा कि जल ही जीवन है और बिना जनभागीदारी के पर्यावरण सुधार का लक्ष्य प्राप्त करना कठिन है। उन्होंने कहा कि आज जब हम एक-एक बूंद जल को इकट्ठा करेगे तभी हम अपने आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ जल उपलब्ध करा सकेंगे। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहां की अपने आसपास में स्थित जल स्रोतों की साफ सफाई करें,जल स्रोतों को स्वच्छ रखें तभी इस अभियान का सार्थक परिणाम मिल सकेगा।

नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पांडे ने कहा जन-जन को जल संरक्षण में भागीदार बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ किया गया है अब हम सब की जिम्मेदारी बनती है अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाना आज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जल संरक्षण की दिशा में एक मजबूत पहल है। इस दौरान विधायक ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी बीजी चतुर्वेदी सहित सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी आईईसी टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Singrauli Spa Center News: सिंगरौली पुलिस ने स्पा सेंटरों को दी सख़्त चेतावनी, अवैध कार्यो पर होगी कार्यवाही

Leave a Comment