Singrauli News: सरई में मेगा स्वास्थ्य शिविर का हुआ शुभारंभ, 34 सौ का पंजीयन, 145 क्रिटिकल मरीज भोपाल रिफर

Singrauli News: सरई के संदीपनी विद्यालय मैदान में आयोजित दो दिवसीय मल्टीस्पेशियलिटी  मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आरंभ है। जिसका समापन कल दिन शनिवार 21 मार्च को होगा। यह शिविर विधायक राजेन्द्र मेश्राम के प्रयास से किया गया है। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंचे हैं। प्रथम दिन 34 सौ से अधिक मरीजो का पंजीयन हुआ है।
मल्टीस्पेशियलिटी शिविर में एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर में शिशु रोग, नाक, कान, गला,  सामान्य मेडिसिन, हृदय रोग, श्वास एवं क्षय रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग, तथा दंत चिकित्सा जैसी सेवाएं लोगों को प्रदान की जा रही हैं। शिविर में कुष्ठ रोग स्क्रीनिंग, कैसर स्क्रीनिंग, क्षय रोग स्क्रीनिंग, डायबटीज, सुगर एवं ब्लड की  जॉच की जा रही । वहीं गर्भवती धात्री महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें  दवा का वितरण किया जा रहा है।
शिविर में राष्ट्रीय बाल सुरक्षा तथा राष्ट्रीय किशोर सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत जन्मजात बिमारियों की जॉच की गई। ईसीजी, एक्स-रे, सोनोग्राफी और पैथोलॉजी जांच भी शिविर में उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को तुरंत उपचार मिल पा रहा है। शिविर में सिकल सेल, एचपीवी वैक्सीनेशन एवं अन्य टीकाकरण सेवाओं के साथ पोषण आहार प्रदर्शनी भी लगाई गई है,  जो लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही है।
शिविर में आने वाले सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। शिविर में विधायक राजेन्द्र मेश्राम, कलेक्टर गौरव बैनल, एसपी मनीष खत्री,  जिपं सीईओ जगदीश गोमे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह,  जिपं  उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, जपं देवसर के अध्यक्ष प्रणव पाठक,  नप बरगवां अध्यक्ष प्रमिला बर्मा, पार्षद रमापति जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

शिविर में 71 क्षय मरीजो के लिए गये सेम्पल

स्वास्थ्य  शिविर में  3475 मरीजों का ओपीडी पंजीयन किया गया।  जांच सुविधाओं के अंतर्गत 290 मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए, जिनमें सभी का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। साथ ही 53 मरीजों की सिकल सेल जांच में 4 मरीज सिकल सेल  पॉजिटिव पाए गए।  शिविर में टीबी की जांच के लिए  71 सैंपल भी एकत्र किए गए। शिविर में उपलब्ध अन्य चिकित्सा सेवाओं के तहत 415 एक्स-रे, 209 अल्ट्रासाउंड  और 301 ईसीजी जांचें की गईं, इसके अतिरिक्त 36 लोगों का टीकाकरण भी किया गया। शिविर में उपस्थित  विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 782 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। शिविर में सबसे अधिक मरीज ऑर्थोपेडिक विभाग में पहुंचे, जहां 200 लोगों का इलाज किया गया,  जबकि जनरल मेडिसिन विभाग में 198 मरीजों की जांच की गई।

मेगा स्वास्थ्य शिविर का प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा

मेगा स्वास्थ्य शिविर का प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके  ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रभारी मंत्री स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न बिमारियो जैसे नाक,कान,गला, सामान्य मेडिसन, हृदय रोग, श्वास एवं क्षय रोग, चर्म रोग, नेत्र रोग, मानसिक स्वास्थ्य, स्त्री रोग, सर्जरी एवं कैंसर, हड्डी रोग तथा दंत चिकित्सा कुष्ठ रोग स्क्रीनिंग, कैसर स्क्रीनिंग,  क्षय रोग स्क्रीनिंग,  जैसी सेवाएं के लिए लगाये कैम्प का अवलोकन  किया ।  प्रभारी  मंत्री ने शिविर में उपस्थित मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उपचार की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Comment