MP News: बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही यात्री बस पर कार्रवाई

MP News: पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी उनि भूपेश बैस के नेतृत्व में सीधी पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और अवैध वाहनों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस ने एक ऐसी बस को जब्त किया है, जिसका रजिस्ट्रेशन महीनों पहले निरस्त किया जा चुका था, फिर भी वह यात्रियों की जान जोखिम में डालकर सड़कों पर संचालित हो रही थी।

नियमित वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस टीम ने बस क्रमांक MP 44 ZD 0244 को रोककर दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान बस चालक द्वारा वाहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। तकनीकी जांच और रिकॉर्ड खंगालने पर एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि उक्त बस का रजिस्ट्रेशन आरटओ, डीटीओ नीमच द्वारा सितंबर 2025 में ही स्थायी रूप से निरस्त कर दिया गया

था। इसके बावजूद बस संचालक नियमों का घोर उल्लंघन करते हुए इसे सिंगरौली से सीधी मार्ग पर धड़ल्ले से संचालित कर रहे थे। वैध रजिस्ट्रेशन न होने और नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए, वाहन को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।

संबंधित मामले की विस्तृत रिपोर्ट कार्यालय एवं न्यायालय को प्रेषित की गई है। वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

ये भी पढ़े-

Varanasi कॉलेज में दिनदहाड़े छात्र की गोली मारकर हत्या, प्रिंसिपल के सामने आरोपी छात्र ने दिया घटना को अंजाम

Leave a Comment