Singrauli News: स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 1736 मरीजों का ओपीडी में हुआ पंजीयन, जांच के उपरांत 216 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए किया गया रेफर

Singrauli News: सरई के सांदीपनी विद्यालय मैदान में आयोजित दो दिवसीय मल्टी स्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर पूरे उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। शिविर में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य लाभलेने पहुंचे। शिविर का आयोजन उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन एवं जिले की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके, देवसर विधानसभा के विधायक राजेन्द्र मेश्राम तथा जिला प्रशासन के सौजन्य से किया गया। मल्टीस्पेशियलिटी शिविर में एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच

शिविर में आये लोगों से बातचीत करते विधायक देवसर।

और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर में आने वाले सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। आयोजित मल्टी स्पेशलिस्ट मेगा स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 1736 मरीज का ओपीडी पंजीयन किया गया। शिविर में जांच सुविधाओं के अंतर्गत 216 मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए। जिनमें 211 का हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया, साथ ही 45 मरीजों की सिकल सेल

जांच की गई। शिविर में उपलब्ध अन्य चिकित्सा सेवाओं के तहत 303 एक्स-रे, 40 अल्ट्रासाउंड और 520 ईसीजी जांचें की गई। इसके अतिरिक्त 46 लोगों का टीकाकरण भी किया गया। शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 1216 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया। शिविर के दौरान 216 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण कर बेहतर उपचार के लिए उन्हें रेफर किया गया।

मेडिसिन विभाग में 344 पंजीयन

शिविर में सबसे अधिक मरीज जनरल मेडिसिन विभाग में पहुंचे, जहां 344 लोगों का इलाज किया गया, जबकि ऑथर्थोपेडिक विभाग विभाग में 273 मरीजों की जांच की गई। इसके अलावा नेत्र ऑफ्थाल्मोलॉजी विभाग में 113, त्वचा रोग में 61, जनरल सर्जरी में 100 तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 96 मरीजों की जांच की गई। इसके अलावा ईएनटी विभाग में 60, पल्मोनरी मेडिसिन में 73, बाल रोग विभाग में 58, मनोचिकित्सा विभाग में 19 तथा पल्मोनरी मेडिसिन में 73 मरीजों का उपचार किया गया। अन्य विभागों में डेंटिस्ट्री में 18 तथा इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी में 1 मरीज का परीक्षण किया गया।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: जिला आपूर्ति अधिकारी ने किया गैस एजेंसियों का निरीक्षण

Leave a Comment