Singrauli News: शुरू हुआ श्री दुर्गा चालीसा अखंड पाठ, समापन पश्चात आज निकाली जायेगी नशामुक्ति रैली

Singrauli News: नवरात्र पर्व के शुभ अवसर पर ग्राम बड़ोखर में 21 मार्च से प्रारंभ हुआ 24 घंटे का श्री दुर्गा चालीसा अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया। नवरात्रि के पावन दिनों में आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण निर्मित कर रहा है।

भगवती मानव कल्याण

श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में लीन होकर अखंड पाठ कर रहे हैं। यह धार्मिक आयोजन भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी भाग ले रहे हैं। रविवार 22 मार्च को भव्य समापन किया जायेगा। कार्यक्रम की समापन बेला पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या दीदी एवं संगठन के केंद्रीय मुख्य सचिव आशीष शुक्ला का विशेष

आगमन होगा। इसी क्रम में सुबह 10 बजे नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु एक भव्य नशामुक्ति जनजागरण सद्भावना रैली भी निकाली जाएगी। यह रैली बरगवां गेट नंबर-1 से प्रारंभ होकर थाना मार्ग होते हुए बरगवां मार्केट से ओवरब्रिज तक निकलेगी, जिसमें युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी होगी। आयोजकों के अनुसार नवरात्रि के इस पावन पर्व पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि समाज में नशामुक्ति, सद्भावना और नैतिक मूल्यों को स्थापित करने का एक सशक्त प्रयास है। सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।

ये भी पढ़े-

Singrauli Municipal Corporation News: 7 दिन की चेतावनी, सिंगरौली नगर निगम का 51 दुकानदारों पर एक्शन, बकाया नहीं चुकाया तो दुकान होगी सील

MP News: प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी की उपस्थिति में रीवा संभाग “प्रबुद्ध समाज” के प्रतिनिधिमंडल की मैहर में बैठक सम्पन्न

Leave a Comment