शादी का झांसा देकर युवती के साथ बनाये शारीरिक संबंध
पिछले साल 11 अगस्त को युवती को बहला फुसलाकर माजन मोड़ के पास एक घर में लाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। आरोपी युवक ने शादी का प्रलोभन देकर पिछले एक साल के दौरान युवती का कई बार शरीरिक शोषण किया। युवती ने जब शादी करने की बात कही तो वह खादी करने से मुकर गया। शादी के लिए जब युवती ने दवाब बनाया तो वह उसे धमकी देने लगा।
परेशान होकर युवती ने की शिकायत
परेशान युवती युवक की शिकायत लेकर नवानगर थाने पहुंची। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी मनीष खत्री के निर्देश पर की गई कार्रवाई में थाना प्रभारी डॉ. अनिल पटेल, रुपा अग्निहोत्री, अजीत सिंह, जगदीश तिवारी, दिलीप धाकड़, अमृत राजपूत शामिल थे।
ये भी पढ़े-
Singrauli Waidhan News: कॉलेज तिराहे पर अतिक्रमण का कब्जा, सड़क किनारे लगी दुकानों से जाम