MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जिले के आकस्मिक दौरे पर पनवार हवाई पट्टी पहुंचे। जहां पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक सीधी रीती पाठक,विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, अपर कलेक्टर बीपी पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव सहित अधिकारियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री आगमन के दौरान उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब शिवसेना के कई प्रमुख पदाधिकारियों को प्रशासन द्वारा नजरबंद कर दिया गया। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे, जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल, जैनेंद्र सिंह चौहान, आशीष मिश्रा, लाल वर्मा एवं राजन मिश्रा सहित कई शिव सैनिकों को उनके घरों पर ही रोक दिया गया।
शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री तक अपनी बात और ज्ञापन पहुंचाने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने पहले ही उन्हें नजरबंद कर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने आरोप लगाया कि उनका उद्देश्य केवल डीजे प्लाजा से प्रभावित गरीब परिवारों की समस्याएं जिले में प्रशासनिक लापरवाही, कलेक्टर की कार्यशैली एवं जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखना था।
ये भी पढ़े-
Singrauli Waidhan News: कॉलेज तिराहे पर अतिक्रमण का कब्जा, सड़क किनारे लगी दुकानों से जाम