Singrauli Chitrangi News: दुकान में सो रहे युवक को आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश

Singrauli Chitrangi News: चितरंगी थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव में स्थित दुकान में सो रहे युवक को दुकान में आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि संचालक जगदीश जायसवाल (37) दुकान की देखरेख करने के लिए रात के समय दुकान में सोता था। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात जब जगदीश दुकान बंद कर अंदर सो रहा था, उसी समय अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा दुकान में लगे गेट को बाहर से बंद कर कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई।
दुकान में आग लगने के बाद अंदर जब धुंआ और आग की लपटें पहुंचीं, तब दुकानदार की नींद खुली। इसके बाद दुकानदार दरवाजे की तरफ भागा लेकिन बाहर से बंद होने से वह नहीं निकल पाया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जागे और किसी तरह से दुकान के दरवाजे को खोला, तब जाकर दुकानदार बाहर निकल पाया।

आग किसी ने जान-बूझकर लगाई 

रात के समय दुकान में लगी आग से पूरी दुकान जलकर नष्ट हो गई है। दुकान में रखी साड़ियां, सूट के कपड़े सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया है। दुकान संचालक की मानें तो आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। रात के समय दुकान में आग लगने से गांव के लोग चाहकर भी आग को बुझा नहीं पाये और देखते ही देखते आग ने इतना भीषण रूप धारण कर लिया कि पूरी दुकान नष्ट हो गई है। नुकसान दुकान में आग किसी ने जान-बूझकर लगाई थी।

गांव में दहशत का माहौल

पोड़ी गांव में दुकान में सो रहे दुकानदार को आग लगाकर जलाने की कोशिश किए जाने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दुकान जगदीश की पत्नी चलाती थी, लेकिन पत्नी के मायके जाने पर पिछले कई दिनों से दुकान जगदीश चला रहा था। दुकान घर से कुछ दूरी पर स्थित है, जिससे सुरक्षा के लिहाज से जगदीश रात के समय दुकान में ही सोता था। पुलिस का कहना है कि दुकानदार का गांव के कुछ लोगों से विवाद था। पुलिस हर पहूल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

सीएचसी में कराया गया भर्ती

आधी रात को दुकान में आग लगाए जाने से दुकान के अंदर सो रहा दुकानदार का धुएं की वजह से दम घुटने लगा। दुकानदार दरवाजे को खेलकर बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन दुकान का दरवाजा बाहर से बंद होने से वह नहीं निकल पाया। दुकानदार ने अपने स्तर से दुकान के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जब बचाने पहुंचे तो दुकानदार बेहोशी की हालत में पहुंच गया था। आनन-फानन में उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़े-

Singrauli Chitrangi News: शराब के नशे में पुत्र ने पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Singrauli News : विंध्यनगर के हनुमान मंदिर में चोरी करने वाले तीन आरोपी हुए गिरफ्तार,लाखों का सामान बरामद

Leave a Comment