Accident News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर कई हिमस्खलन हुए। जोजिला दरें के जीरो प्वाइंट और मिनी मार्ग के बीच वाहनों पर अचानक भारी बर्फ आ गिरी। इससे 15 से ज्यादा वाहन मलबे में दब गए। हादसे में 10 साल के एक बच्चे और 2 महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग घायल हैं। मलबा हटाने का काम जारी है। अब तक 5 शव निकाले जा चुके हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उन्होंने कहा, घायलों को हर संभव मदद दी जा रही है।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अधिकारियों से बात की और बचाव कार्य की समीक्षा की। इधर लद्दाख के सांसद मोहम्मद हनीफा ने कहा कि जोजिला दर्रा लद्दाख की लाइफलाइन है, यहां बार-बार हादसे हो रहे हैं, जो सुरक्षा में कमी दिखाते हैं। ट्रैफिक के लिए समय तय किया जाए, खासकर सुबह आवाजाही हो।
Singrauli News : एनसीएल ने अब तक का सर्वाधिक 139.05 एमटी कोयला उत्पादन का बनाया नया कीर्तिमान
IPL Season 19 : आज से IPL शुरू : बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच होगा आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला