Agniveer Vacancy 2026: भारतीय युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर सामने आया है। Indian Army ने अग्निपथ योजना के तहत Agnipath Scheme के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए देशभर से करीब 25 हजार से अधिक युवाओं को सेना में शामिल किया जाएगा। सेना में भर्ती होने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह एक बड़ा मौका माना जा रहा है। आइये जानते हैं Agniveer Vacancy 2026 की पूरी डिटेल-
Agniveer Vacancy 2026 में इन पदों पर होगी भर्ती
- अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
- अग्निवीर टेक्निकल
- अग्निवीर क्लर्क / स्टोरकीपर टेक्निकल
- अग्निवीर ट्रेड्समैन
- सोल्जर फार्मा
- सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट
- महिला मिलिट्री पुलिस
Agniveer Vacancy 2026 वेतन एवं आवेदन शुल्क
- पहला वर्ष : लगभग 30,000 रुपये प्रति महीने
- दूसरा वर्ष : लगभग 33,000 रुपये प्रति महीने
- तीसरा वर्ष : लगभग 36,500 रुपये प्रति महीने
- चौथा वर्ष : लगभग 40,000 रुपये प्रति महीने
वही अगर आवेदन शुल्क की बात करें तो इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए सभी कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को 250 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
Agniveer Vacancy 2026 योग्यता और आयु सीमा
वही अगर Indian Army Agniveer Vacancy 2026 हेतु युवाओ के शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की बात करें तो अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग निर्धारित की गयी है. आमतौर पर 8वीं पास से लेकर 12वीं पास तक के लिए ये वैकेंसी निकली है. अप्लाई करने के लिए कैंडिडट्स की आयु सीमा 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तक की होनी चाहिए।
Agniveer Vacancy 2026 सेलेक्शन प्रक्रिया
- ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE)
- फिजिकल फिटनेस टेस्ट और भर्ती रैली
- मेडिकल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
Agniveer Vacancy 2026 में आवेदन कैसे करें?
- Agniveer Vacancy 2026 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर Agniveer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनाएं।
- आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें।
- फोटो, साइन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।
ये भी पढ़े-
खतरनाक लुक में आई Yamaha Zuma 125, देती है 50 किलोमीटर प्रति लीटर की स्पीड, जानें फीचर्स