Chitrangi News: चितरंगी महाविद्यालय में प्रभार व्यवस्था पर बड़ा फैसला, प्रभार में फेरबदल

Chitrangi News: चितरंगी महाविद्यालय में कुछ महीने  से चल रही प्रभार व्यवस्था को लेकर विवाद के बाद अब बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार पूर्व में डॉ. विश्वनाथ सिंह कुशराम को एक साथ तीन महाविद्यालयों का प्रभार सौंपा गया था।
यह जिम्मेदारी उन्हें अग्रणी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैढ़न के प्राचार्य डॉ. एमयू सिद्धिक्की की मेहरबानी से मिलने की चर्चा लंबे समय से होती रही है। आरोप यह भी लगते रहे हैं कि प्राचार्य की भूमिका इस पूरे मामले में संदिग्ध रही है और वर्षों से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं।
अखबार में प्रकाशित खबर में भी यह उजागर किया गया था कि एक ही प्राध्यापक को कई संस्थानों का प्रशासनिक और वित्तीय प्रभार दिए जाने से कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही थी और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे थे। मामले के तूल पकड़ने के बाद अब प्राचार्य, शासकीय अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैढ़न द्वारा  बीते 26 मार्च को एक आदेश जारी कर प्रभार व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

अभिषेक प्रभारी प्राचार्य, शिवलखन को मिला प्रशासनिक पावर

जारी आदेश के तहत अब जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण करते हुए प्रो. अभिषेक पाण्डेय को प्रभारी प्राचार्य का दायित्व सौंपा गया है,  जबकि प्रो. शिवलखन सिंह को प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों को अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर वित्तीय, दस्तावेजी एवं प्रशासनिक कार्यों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं।
हालांकि  इस पूरे मामले में अग्रणी महाविद्यालय बैढ़न के प्राचार्य की भूमिका को लेकर अब भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि यदि पहले ही पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाती है, तो इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होती। प्रोफेसर कुशराम पर प्राचार्य की दरियादिली पूरे महाविद्यालय में आये दिन चर्चाओं का विषय बना रहता है। इस बीच क्या-क्या खेला हुआ है, इस पर भी तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं।

Leave a Comment