युद्ध का असरः कमर्शियल सिलेंडर ₹195 तो विमान ईंधन 8.5 फीसदी महंगा, हवाई टिकट के दाम बढ़ेंगे

युद्ध का असरः  पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण भारत में ईंधन के दाम बढ़ने लगे हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर किग्रा के इस सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 2078.50 रु. हो गई है। इससे पहले एक मार्च को भी दाम 114.50 रुपए बढ़ाए गए थे। सिलेंडर महंगा होने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च बढ़ेगा।

तेल कंपनियों ने घरेलू एयरलाइंस के लिए जेट फ्यूल 8.5 प्रतिशत महंगा कर दिया है। लेकिन, सरकार ने कीमत को 25 फीसदी तक ही सीमित रखने को कहा है। इससे दिल्ली में जेट फ्यूल का भाव 1.04 लाख रु./किलोलीटर पर पहुंच गया।

इंडिगोः टिकट 950 से 10 हजार रुपए तक महंगा हो जाएगा

जेट फ्यूल के दाम बढ़ते ही देश की सबसे बड़ी विमान कंपनी इंडिगो ने घरेलू टिकटों पर 275 रु. से 950 रु. तो अंतरराष्ट्रीय टिकटों पर 900 से 10 हजार रु. तक ईंधन शुल्क लगा दिया। इससे हवाई यात्रा महंगी हो जाएगी। कंपनी ने कहा है कि नई कीमतें 2 अप्रैल से लागू मानी जाएगी।

प्रीमियम पेट्रोल भी हुआ महंगा…

  • प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 11 रु. बढ़ा दी गई है। एक लीटर पेट्रोल 160 रु. में मिलेगा।
  • प्राइवेट कंपनी शेल इंडिया ने पेट्रोल 7.41 तो डीजल 25.01 रु./लीटर महंगा कर दिया है।
  • देश में कंपनी के 300 आउटलेट्स हैं।

Singrauli News : सीधी–सिंगरौली सड़क निर्माण को तीव्रता लाने एवं बरगवां कटनी नये हाइवे निर्माण के लिए सांसद ने नितिन गडकरी से की मुलाकात

Leave a Comment