Singrauli News : कांग्रेस पार्टी ने भास्कर मिश्रा को 6 साल के लिए किया निष्कासित

Singrauli News : कांग्रेस पार्टी से भास्कर मिश्रा को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने निष्कासन की विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भास्कर मिश्रा द्वारा लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बारे में अनर्गल बातें सोशल मीडिया में लाइव आकर की जाती हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर ही टिप्पणी ही नहीं, समाज में विभेद पैदा कर रहे हैं।

प्रशासन हो या न्याय पालिका या पुलिस, सभी पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं। क्षेत्र के कई मामलों में निजी तौर पर आगे आकर पार्टी को बीच में लाकर कांग्रेसियों के लिए असहज स्थित पैदा कर देते हैं। कई बार प्रदेश और जिला के वरिष्ठ नेताओं के बारे में अमर्यादित टिप्पणी कर खुलेआम अनुशासनहीनता करते है। कई बार समझाइश दिए जाने के बाद भी पार्टी गाइडलाइन नहीं मानने पर अनुशासन समिति की रिपोर्ट पर उनको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इस बीच अगर उनके द्वारा पार्टी का कोई सिंबल, झंडे का उपयोग किया गया तो कांग्रेस पार्टी पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने से पीछे नहीं रहेगी।

Singrauli News : बंधौरा में ड्यूटी करने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

Leave a Comment