
शनिवार सुबह गोसलवारा जामा मस्जिद (बड़ी मस्जिद) एवं मदीना मस्जिद सहित आसपास के ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोग नमाज के लिए पहुंचे। मदीना मस्जिद में जहां मोहम्मद इफ्तखार ने नमाज अदा कराई वहीं गोसलवारा जामा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद इम्तियाज ने ईद की नमाज पढ़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और घर-घर जाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। पूरे क्षेत्र में आपसी सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

ईदी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

ईद के मौके पर बच्चों में खास उत्साह नजर आया। नमाज के बाद बच्चों ने बड़ों से ईदी की मांग की। जैसे ही उन्हें ईदी मिली, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। दिनभर लोग एक-दूसरे के घर जाकर ईद मिलन करते रहे और देर शाम तक त्योहार का सिलसिला जारी रहा।
चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
ईद को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शनिवार सुबह मस्जिदों और व्यस्त स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। एसडीओपी गौरव पाण्डेय व मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने भी क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए मस्जिद पहुंचकर नमाजियों को ईद की शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़े-
ऑनलाइन खाना मांगना हुआ महंगा, Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म की फीस
Singrauli News: 20 दिन से लापता युवक का कुएं में शव मिलने से मचा हड़कंप