Golgappa Recipe: इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्वादिष्ट गोलगप्पे

Golgappa Recipe: गोलगप्पा (पानी पुरी) भारत का एक बेहद लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जो खट्टे-मीठे पानी और मसालेदार आलू-चना के मिश्रण के साथ खाया जाता है। गोलगप्पा (पानी पुरी) को छोटे बच्चो से लेकर के बड़े बूढ़ो तक सभी को पसंद होता है तो चलिए आज के इस आर्टिकल में बनाते है स्वादिष्ट गोलगप्पा (पानी पुरी)

गोलगप्पा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

Golgappa Recipe
Golgappa Recipe

1. पूड़ी के लिए-

  • सूजी (रवा) – 1 कप
  • मैदा – 2 चम्मच
  • बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
  • पानी – आटा गूंधने के लिए
  • तेल – तलने के लिए

2. पानी पुरी का पानी बनाने के लिए-

  • पुदीना पत्ते – 1 कप
  • हरा धनिया – 1 कप
  • हरी मिर्च – 2
  • अदरक – 1 इंच
  • इमली का गूदा – 2 चम्मच
  • काला नमक – स्वादानुसार
  • भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच
  • चाट मसाला – 1 चम्मच
  • नींबू रस – 1 चम्मच
  • ठंडा पानी – 3-4 कप

3. स्टफिंग के लिए-

  • उबले आलू – 3-4
  • उबले चने या सफेद मटर – 1 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • चाट मसाला – 1 चम्मच
  • हरा धनिया – बारीक कटा

गोलगप्पा बनाने की विधि (Method)

Golgappa Recipe
Golgappa Recipe

पूड़ी बनाने की विधि:-

  • सूजी, मैदा और बेकिंग सोडा मिलाकर सख्त आटा गूंध लें।
  • 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • छोटे-छोटे गोले बनाकर पतली पूड़ियां बेल लें।
  • गरम तेल में इन्हें गोल्डन और कुरकुरी होने तक तल लें।

    Golgappa Recipe
    Golgappa Recipe

पानी तैयार करें:-

  • पुदीना, धनिया, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी में पीस लें।
  • इसमें इमली का गूदा, मसाले और पानी मिलाएं।
  • स्वाद चखकर नमक और खट्टापन एडजस्ट करें।
  • ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें।

    Golgappa Recipe
    Golgappa Recipe

स्टफिंग तैयार करें:-

  • उबले आलू को मैश करें।
  • उसमें चने/मटर और सभी मसाले मिलाएं।
  • अच्छी तरह मिक्स करें।

    Golgappa Recipe
    Golgappa Recipe

गोलगप्पा सर्व करने का तरीका:-

Golgappa Recipe
Golgappa Recipe
  • पूड़ी में ऊपर छोटा छेद करें।
  • उसमें आलू-चना स्टफिंग भरें।
  • खट्टा-मीठा पानी डालें।
  • और तुरंत खाएं ज्यादा देर तक ना रखे अन्यथा गोलगप्पे फूल जायेंगे।

    Golgappa Recipe
    Golgappa Recipe

ये भी पढ़े-

प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश है Tata Punch EV कार, देखें फीचर्स और कीमत की डिटेल

रोजाना ऑफिस जाने के लिए बेस्ट है Bajaj CT 100X बाइक, मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स 

Leave a Comment