Singrauli News : टूसाखांड़ में बोलेरो से पकड़ी गई भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब,कारोबारियों के साथ हुई मारपीट

Singrauli News : सासन पुलिस चौकी क्षेत्र के आज टूसाखांड गांव में बोलेरो में लदी भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब को ग्रामीणों ने बरामद करते हुये पुलिस को सौपा हैं। वहीं इस दौरान ग्रामीण कथित युवको ने शराब कारोबारियों के साथ जमकर मारपीट भी की है। मामला पुलिस चौकी में पहुंचा हुआ है। चर्चा है कि पुलिस दोनों पक्षों पर कार्रवाई कर रही है।

 दरअसल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैढ़न-देवसर क्षेत्र में देशी-विदेशी शराब की अवैध बिक्री जोर-शोर से चल रहा है। आबकारी महकमा ऑख पर पट्टी बांधी हुई है। जिसके चलते कई गांव में पैकारी संचालित है, वहीं गांवों में अवैध शराब भी खपाई जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि यह देशी-विदेशी शराब पुराने ठेकेदार का है। जो अपने पुराने स्टाफ के सहारे बोलेरो वाहन से खपाने के लिए भेजा रहा है। टूसाखांड में ग्रामीण युवको ने पकड़ लिया और बोलेरो वाहन से खाली कराते हुये शराब बोतलो को तोड़ा भी। साथ ही वाहन में सवार कुछ लोगों के साथ डण्डे के साथ पिटाई भी किया गया। मामला सासन पुलिस चौकी में पहुंचा है। चर्चाओं के मुताबिक पुलिस जांच पड़ताल कर दोनों पक्षों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है।

Singrauli News : बंधौरा में ड्यूटी करने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

Leave a Comment