Kamdhenu Yojana 2026: योजना का उद्देश्य
डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें खेती के साथ-साथ पशुपालन की ओर प्रोत्साहित करना है। आज के समय में केवल खेती से आय सीमित हो गई है, ऐसे में डेयरी व्यवसाय किसानों के लिए अतिरिक्त आय का एक मजबूत स्रोत बन सकता है। सरकार इसी सोच के साथ किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, ताकि वे आधुनिक तरीके से गाय पालन कर सकें।
Kamdhenu Yojana 2026: कितनी मिलेगी सहायता राशि?
डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को अधिकतम ₹10 लाख तक का अनुदान दिया जाता है। यह अनुदान सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। हालांकि, यह राशि कुछ शर्तों और पात्रता के आधार पर दी जाती है, जैसे कि किसान के पास न्यूनतम 25 गाय होनी चाहिए और डेयरी यूनिट स्थापित करने की योजना होनी चाहिए।
Kamdhenu Yojana 2026: पात्रता
- इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं:
- आवेदक किसान होना चाहिए
- न्यूनतम 25 गाय पालने की क्षमता या व्यवस्था हो
- पशुपालन के लिए पर्याप्त भूमि और संसाधन उपलब्ध हों
- बैंक खाता और आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी
- किसी अन्य समान योजना का लाभ न ले रहा हो
Kamdhenu Yojana 2026: जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- भूमि संबंधी दस्तावेज
- पशुपालन से संबंधित योजना/प्रोजेक्ट रिपोर्ट
- पासपोर्ट साइज फोटो
Kamdhenu Yojana 2026: ऐसे करें आवेदन
Step 1: सबसे पहले पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर “डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना” या “डेयरी विकास योजनाएं” सेक्शन पर क्लिक करें।
Step 3: अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को खोलें और उसमें मांगी गई जानकारी भरें, जैसे:
- आवेदक का नाम
- पता और जिला
- आधार नंबर
- बैंक खाता विवरण
- जमीन की जानकारी
- यूनिट की संख्या (25 पशु प्रति यूनिट)
Step 4: सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
Step 5: फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
Step 6: आवेदन सबमिट होने के बाद आपको Application Number / Reference ID मिलेगी, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़े-