MP News: साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज से शहर में दहशत, बेलगाम बाइकर्स पर नहीं हो रही कार्रवाई

MP News: शहर की सड़कों पर इन दिनों दौड़ रही तेज आवाज वाली बाइकों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह से लेकर देर रात तक शहर की मुख्य और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर पटाखा छोड़ती आवाज वाली बुलेट और तेज रफ्तार बाइक फर्राटा मारते हुए निकलती हैं। इन वाहनों की कानफाड़ आवाज से लोग दहशत में आ जाते हैं। कई बार अचानक हुए धमाके जैसी आवाज से सड़कों पर चलने वाले राहगीर असंतुलित होकर चोटिल भी हो जाते हैं।

जानकारी के अनुसार युवक अपनी बाइकों के साइलेंसर में विशेष डिवाइस फिट कर लेते हैं। इसका बटन हार्न से जुड़ा होता है और बटन दबाते ही साइलेंसर से पटाखे जैसी तेज आवाज निकलने लगती है। शहर में ऐसे दो पहिया वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

बुलेट में डिवाइस फिट करता मैकेनिक

इनके खिलाफ कार्रवाई न होने के कारण बाइक चालकों को कोई डर नहीं रहता है। है। शहर के अंदर रिहायशी कालोनियों की सड़कों पर भी कानफोड़ आवाज देते हुए बाइक निकलने की वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। बताया जाता है कि युवाओं के बीच बाइक में साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालने का चलन फैशन बन गया है। सड़कों पर चलने वाले राहगीरों के लिए तेज आवाज वाली बाइकें खतरा बनी रहती हैं।

नियमों की परवाह नहीं, करते हैं मनमानी

शहर में बड़ी संख्या में बुलेट और बाइकें बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रही हैं। कुछ वाहनों पर नंबर की जगह मालिक का नाम या स्टाइलिश अक्षर लिखे रहते हैं। यातायात पुलिस समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाती है, लेकिन धरातल पर स्थिति सुधर नहीं रही है। शहर के मुख्य मार्ग पर कलेक्ट्रेट रोड, अस्पताल तिराहा से पटेल पुल मार्ग और सिटी कोतवाली से सटे रास्तों पर रोजाना भारी भीड़ रहती है। अधिकांश स्कूल और शासकीय कार्यालय
भी इन्हीं रास्तों पर संचालित हैं। इसके बाद भी यहां गति सीमा बताने वाले चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगे हैं। ऐसे में दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। शहर के विभिन्न सड़कों पर नाबालिग खुलेआम तेज रफ्तार बाइक दौड़ा रहे हैं। इनके पास न तो लाइसेंस है और न नियमों की समझ। तीन सवारी बैठाकर चलने वाले युवक बेखौफ घुमते हैं, जिससे हादसे का डर बना रहता है।

इनका कहना है

यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ इन दिनों शहर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रोजाना चेकिंग लगाकर चालानी कार्रवाई करने के साथ नियमों का पालन करने की समझाइश दी जाती है।

भूपेश बैस प्रभारी, यातायात थाना सीधी

ये भी पढ़े-

Singrauli Gorbi Railway Crossing News: आखिर गोरबी रेलवे क्रॉसिंग से कब मिलेगी निजात, रेलवे फाटक पर हर पल मंडरा रहा खतरा

Singrauli News: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बैढ़न में छात्रों को बताए भूकंप व अग्नि आपदा के दौरान सुरक्षा के उपाय

Leave a Comment