MP News: मालथौन थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। यह सड़क हादसा बरोदिया कलां नोनिया मार्ग पर ग्राम बिकोरकलां के पास घटित हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक को टक्कर मारने के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
जबकि बोलेरो चालक को मामूली चोट आई हैं। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के ग्राम डोंगरा (थाना नाराहट) निवासी काशीराम आठिया अपनी बाइक क्रमांक एमपी 15 एमवाय 8160 से बरोदिया कलां से नोनिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो क्रमांक एमपी 04 सीएल 2281 के चालक वीर सिंह यादव (निवासी खुरई) ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
Singrauli News : सिंगरौली में सरकारी दफ्तर में चोरी, लैपटॉप और इनवर्टर ले उड़े चोर
Jharkhand News: सड़क पर ही बिस्तर… ताकि सुबह सिलेंडर मिल जाए