MP News: पेड़ से टकराकर पलटी कार, 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

MP News: देवास शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चारों युवक उछलकर बाहर जा गिरे। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

भौंरासा थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि हादसे में मोहित पिता दिनेश नागर (22), निवासी ग्राम गुनाई भौंरासा, शुभम पिता राजेश नागर (24) और प्रदीप पिता राजेश नागर (20) दोनों निवासी दूदलाई की मौत हो गई। मृतक में शुभम और प्रदीप सगे भाई थे। मृतकों के रिश्तेदार रुपसिंह ने बताया प्रदीप देवास मैं नौकरी करता था, जबकि शुभम गांव में रहता था। रविवार को परिवार में नुक्ते का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के बाद सभी लौट रहे थे। सचिन निवासी सुल्पाखेड़ा बरोठा इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़े-

Govt. HSS GIRLS WAIDHAN: संबल कार्डधारी, एससी-एसटी वर्ग की छात्राओं से परीक्षा फार्म भरने के लिए वसूले 1250 रुपए

Beohari Railway Station: ब्योहारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी ट्रेन की बोगी में भड़की आग

Leave a Comment