10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुई New Hyundai Verna, देखें डिटेल

Hyundai Verna के नए अपडेटेड 2026 मॉडल को Hyundai Motor India Limited ने भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नई सेडान की शुरुआती कीमत 10.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है। नए मॉडल में डिजाइन, टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और कंफर्ट के मामले में बहुत से बड़े बदलाव किए गए हैं, जिससे यह कार अपने सेगमेंट में और भी आकर्षक बन गई है।

नई Verna के एक्सटीरियर डिजाइन को पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी बनाया गया है। इसमें नया फ्रंट ग्रिल, शार्प एलईडी हेडलाइट्स और अपडेटेड टेललाइट्स दी गई हैं, जो इसे मॉडर्न लुक देती हैं। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे चौड़ी सेडान कारों में से एक है, जिससे कार की रोड प्रेजेंस बेहतर होती है। इसके साथ ही इसमें लंबा व्हीलबेस दिया गया है, जिससे पीछे बैठने वाले यात्रियों को ज्यादा लेग स्पेस और आराम मिलता है।

Hyundai Verna के और फीचर्स

नई Hyundai Verna अपनी क्लास में सबसे ज्यादा फीचर्स वाली कारों में से एक है, जिसमें 10.25-इंच की डुअल स्क्रीन, लेवल-2 ADAS, वेंटिलेटेड/हीटेड सीट्स, Bose प्रीमियम साउंड सिस्टम और 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग शामिल है। 2026 मॉडल में 70+ ब्लू लिंक कनेक्टेड फीचर्स और 350+ वॉयस कमांड का सपोर्ट भी है, जो इसे बेहद हाई-टेक बनाता है।

इसके आलावा इस कार में 75 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 35 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं जैसे Hyundai SmartSense Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी, सेगमेंट-फर्स्ट 7 एयरबैग, बिल्ट-इन डैशकैम, सराउंड व्यू मॉनिटर आदि. स्टैंडर्ड सेफ्टी में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं।

Hyundai Verna के कलर ऑप्शन

नयी Hyundai Verna को कुल 7 से 9 रंगों में उपलब्ध है, जिनमें एटलस व्हाइट, स्टारी नाइट, टाइटन ग्रे, टाइटेनियम ब्लैक, और अमेज़ॉन ग्रे शामिल हैं। इसके अलावा, यह क्लासिक ब्लू और टाइटन ग्रे मैट के नए विकल्पों और एटलस व्हाइट/फायरी रेड के साथ ब्लैक रूफ वाले ड्यूल-टोन रंगों में भी आती है।

Hyundai Verna का प्रीमियम इंटीरियर

कार में D-cut स्टीयरिंग व्हील और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है, जिससे केबिन का लुक शानदार हो जाता है. ड्राइवर सीट में अब 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, मेमोरी फंक्शन और वेलकम रिट्रैक्ट फीचर दिया गया है. वहीं, फ्रंट पैसेंजर सीट में 4-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और सेगमेंट-फर्स्ट इलेक्ट्रिक वॉक-इन डिवाइस मिलता है, इसके अलावा रियर विंडो सनशेड और स्मार्ट ट्रंक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इस कार का बूट स्पेस 528 लीटर है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ा माना जाता है।

Hyundai Verna के वेरिएंट और कीमत 

नई Hyundai Verna को HX2, HX4, HX6, HX6+, HX8 और HX10 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत लगभग 10.98 लाख रुपये से शुरू होकर 18.25 लाख रुपये तक जाती है. जिसमें सबसे सस्ती कार 1.5 लीटर MPi पेट्रोल मैनुअल वर्जन के बाद CVT ऑटोमैटिक वर्जन की कीमत करीब 14.40 लाख रुपये से शुरू होकर 17.15 लाख रुपये तक जाती है. इसके अलावा 1.5 लीटर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन वाला वर्जन भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत लगभग 16.28 लाख रुपये से शुरू होकर 18.25 लाख रुपये तक जाती है।

ये भी पढ़े-

Singrauli: प्रेमिका ने परिवार के साथ मिलकर प्रेमी को करंट देकर पीटा, कुल्हाड़ी से काटा पैर फिर मृत समझकर खेत में फेंक दिया

Leave a Comment