बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जहाँ राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने CM पद से इस्तीफा दे दिया है और अब Nitish Kumar राज्यसभा जाने का फैसला कर लिया है। गुरुवार को पटना में उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस कदम के बाद राज्य की राजनीति में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। माना जा रहा है कि राज्य में अगला मुख्यमंत्री BJP से हो सकता है, हालांकि इस पद के लिए अभी तक किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसी वजह से सियासी गलियारों में कई संभावित चेहरों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
इसी बीच केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता Giriraj Singh ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिहार में बनने वाली नई सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ही काम करेगी। उनके अनुसार, नए मुख्यमंत्री का चयन भी नीतीश कुमार की सहमति और इच्छा से ही किया जाएगा।
गिरिराज सिंह ने यह भी बताया कि लगभग तीन साल पहले भी नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा हुई थी। उस समय उन्हें राज्यसभा भेजने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण यह फैसला टल गया था। अब जब उन्होंने खुद राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है, तो इसे उनका व्यक्तिगत और राजनीतिक निर्णय माना जा रहा है।
नीतीश कुमार के इस कदम ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में राज्य में सत्ता के समीकरणों में बदलाव देखने को मिल सकता है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा।
नीतीश कुमार ने बताया- क्यों जा रहे राज्यसभा?
नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा- संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।
मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।
ये भी पढ़े-