Singrauli News: वार्ड 38 बलियरी में NTPC विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन का राख डैम वहा के रहवासियों के लिए बना मुसीबत

Singrauli News: वार्ड 38, तुलसी वार्ड बलियरी में NTPC ने करीब 500 एकड़ में राख डैम बनाया है। यहां से निकलने वाली राख हवा के साथ उड़कर सीधे आसपास की बस्तियों में पहुंच रही है। जरा-सी हवा चलते ही राख का गुबार उठ जाता है, जिससे दिन भर सांस लेना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों की शिकायतें राख उड़कर घरों, खेतों और सड़कों पर जमा हो रही है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

एनटीपीसी का स्प्रिंकल सिस्टम पूरी तरह हवा हवाई…

वही एनटीपीसी अपने आप को साफ सुथरा बताते हुए कहता है कि राख डैम में पूरी तरह स्प्रिंकल सिस्टम लगा हुआ है राख कहीं से उड़ने का सवाल ही नहीं होता, ऐसे में जो यह राख उड़ रही है यह पूरी तरह एनटीपीसी को झूठा साबित कर रही है।

Singrauli News
Singrauli News

स्वास्थ्य पर पड़ता असर… 

सांस की बीमारियां, आंखों में जलन, त्वचा रोग और फेफड़ों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

रोजमर्रा की मुसीबत भी कुछ कम नहीं… 

राख ले जाने वाले भारी वाहन तंग गलियों से गुजरते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

पानी और खेती प्रभावित… 

राख युक्त पानी का रिसाव खेतों और नालों में पहुंच रहा है, जिससे मिट्टी की उर्वरता घट रही है। वही ग्रामीणो का कहना है कि बार-बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन स्थिति में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा। एनटीपीसी विंध्याचल देश के सबसे बड़े सुपर थर्मल पावर स्टेशनों में से एक है, लेकिन इसके राख प्रबंधन को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं।

राख की धुंध में लिपटा यह इलाका सिर्फ एक फोटो और वीडियो नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की रोजाना की जद्दोजहद की कहानी है। अगर एनटीपीसी और जिला प्रशासन जल्दी संज्ञान नहीं लेते, तो बलियरी का यह वार्ड 38 जल्द ही “राख का गांव” बनकर रह जाएगा।

ये भी पढ़े-

Singrauli News : जय श्रीराम के नारों से गूंजा सिंगरौली, हनुमान जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

Singrauli News : सिंगरौली में सरकारी दफ्तर में चोरी, लैपटॉप और इनवर्टर ले उड़े चोर

Leave a Comment