स्कूटर हो तो ऐसा! सिंगल चार्ज पर 195 किमी की रेंज, दमदार लुक के साथ आता है Ola S1 Pro

Ola S1 Pro: अगर आप इस समय नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Ola S1 Pro आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। शानदार डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी रेंज के कारण यह स्कूटर भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय हो रहा है। खास बात यह है कि अब इसे आसान EMI प्लान के जरिए भी खरीदा जा सकता है, जिससे इसे खरीदना और भी आसान हो जाता है।

Ola S1 Pro फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Ola S1 Pro को प्रीमियम डिजाइन और मजबूत फ्रेम पर तैयार किया गया है। इसमें ट्यूबलर और स्टील मेटल फ्रेम दिया गया है, जो इसे मजबूती प्रदान करता है। स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक ट्विन सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जिससे खराब सड़कों पर भी आरामदायक राइड मिलती है।

इसके अलावा इसमें फ्रंट और रियर दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक के साथ कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है। स्कूटर में 12 इंच के अलॉय व्हील, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेललैंप और इंडिकेटर्स जैसे आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं। साथ ही इसमें साइड स्टैंड अलर्ट, रिवर्स मोड, OTA अपडेट और रिमोट बूट अनलॉक जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल हैं।

Ola S1 Pro दमदार मोटर और लंबी रेंज

परफॉर्मेंस के मामले में भी Ola S1 Pro काफी दमदार है। इसमें पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो लगभग 5500 वॉट की पावर जनरेट करती है। इससे स्कूटर तेज एक्सीलरेशन और स्मूद राइडिंग अनुभव देता है।

इस स्कूटर के Gen 2 मॉडल में 4 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 195 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। यही वजह है कि यह स्कूटर रोजाना के सफर के साथ-साथ लंबी दूरी के लिए भी अच्छा विकल्प माना जाता है।

Ola S1 Pro कीमत और आसान EMI प्लान

कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में Ola S1 Pro की ऑन-रोड कीमत लगभग 1,35,592 रुपए के आसपास बताई जाती है। हालांकि ग्राहक इसे आसान फाइनेंस प्लान के जरिए भी खरीद सकते हैं।

इसके आलावा आप इस स्कूटर को EMI पर भी खरीद सकते हैं, अगर आप 14,000 रुपए का डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी राशि के लिए बैंक से लोन लिया जा सकता है। इसके बाद करीब 1,21,592 रुपए का लोन बनता है, जिसे 60 महीनों तक लगभग 10% ब्याज दर के साथ चुकाया जा सकता है। इस प्लान के तहत हर महीने करीब 2,566 रुपए की EMI देनी होगी।

ये भी पढ़े-

26km माइलेज वाली Toyota Rumion दमदार फीचर्स और आसान EMI प्लान के साथ बन सकती है आपकी फैमिली कार

Leave a Comment